10
अंबाला, 19 जनवरी 2026: हरियाणा के अंबाला में आज सुबह तीन से चार प्रतिष्ठित स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी ईमेल के जरिए भेजी गई। इससे स्कूल प्रशासन, अभिभावकों और इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।
धमकी मिलने वाले स्कूलों में डीएवी रिवर साइड, केंद्रीय विद्यालय नंबर 1 और एस ए जैन मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल शामिल हैं। कुछ रिपोर्ट्स में चार स्कूलों का जिक्र है। ईमेल सुबह 8 बजकर 22 मिनट पर आए। इसमें बम धमाके की बात कही गई।
पुलिस टीम जांच कर रही है। ईमेल किसने भेजा, कहां से आया, इसकी पड़ताल चल रही है।
ये भी देखे: नोएडा: चार स्कूलों को बम धमकी वाला मेल, मचा हड़कंप