श्री गुरु ग्रंथ साहिब के 328 गुम स्वरूप मामले में पूर्व जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह के घर पहुंची SIT टीम

by Manu
ज्ञानी हरप्रीत सिंह

चंडीगढ़, 14 जनवरी 2026: श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के 328 पावन स्वरूपों के गुम होने के मामले में विशेष जांच टीम (SIT) ने पूर्व अकाल तख्त जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह के घर पहुंची। उनसे काफी देर तक बातचीत की। SIT की टीम एसपी जगतप्रीत सिंह की अगुवाई में जांच को आगे बढ़ा रही है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, एसआईटी ने ज्ञानी हरप्रीत सिंह से मामले के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी ली। पूर्व जत्थेदार ने टीम के साथ सहयोग किया और उपलब्ध जानकारी साझा की। जांच में अब तक 2 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। कुल 16 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। इसमें शामिल सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है। ज्ञानी हरप्रीत सिंह से भी सहयोग लिया जा रहा है।

ये भी देखे: श्री गुरु ग्रंथ साहिब के 328 लापता स्वरूपों के मामले में विजिलेंस ने लुधियाना के सीए के ऑफिस पर की रेड

You may also like