चंडीगढ़, 14 जनवरी 2026: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने वनडे फॉर्मेट में फिर से नंबर एक स्थान हासिल कर लिया है। आईसीसी द्वारा जारी ताजा रैंकिंग में कोहली ने रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया है और वह शीर्ष पर पहुंच गए हैं। रोहित अब तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं। दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल हैं।
कोहली और मिचेल के बीच महज एक रेटिंग अंक का अंतर है। कोहली 785 अंकों के साथ पहले स्थान पर हैं। मिचेल के 784 अंक हैं। रोहित शर्मा अब 777 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर हैं।
37 वर्षीय विराट कोहली 53 महीने बाद वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में नंबर एक बने हैं। वे पिछली बार जुलाई 2021 में इस स्थान पर थे। हाल के समय में कोहली शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर आखिरी वनडे में उन्होंने नाबाद 74 रन बनाए थे। इसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ वडोदरा वनडे में उन्होंने 93 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली।
ये भी देखे: IND vs SA ODI: विराट कोहली के शानदार शतक से भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 17 रनों से हराया