सिरसा के 3 सस्पेंड पुलिसकर्मियों के खिलाफ राजस्थान में FIR दर्ज, जानिए पूरा मामला

by Manu
जगाधरी

जयपुर, 14 जनवरी 2026: राजस्थान में साइबर ठगी के मामलों में राजस्थान एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) हैडक्वार्टर जयपुर के आदेश पर सिरसा जिले के तीन सस्पेंड पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। FIR में तीनों पुलिसकर्मियों के अलावा एक अन्य व्यक्ति का नाम भी शामिल किया गया है।

FIR दर्ज होने के बाद अब एसीबी की ओर से जल्द गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है। एसीबी नागौर ने हैडक्वार्टर को जिन चार पुलिसकर्मियों के नाम भेजे थे, उनमें पीएसआई सुरेंद्र, हैड कांस्टेबल वीरेंद्र, कांस्टेबल जगजीत सिंह और एक अन्य शामिल थे। फिलहाल तीनों पुलिसकर्मी लाइन हाजिर हैं और पुलिस लाइन में ही रह रहे हैं।

राजस्थान एसीबी के एसपी पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि हैडक्वार्टर स्तर पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच तेजी से चल रही है।

ये भी देखे: सिरसा के डबवाली में मनरेगा घोटाले में ABPO बर्खास्त, DC की रिपोर्ट पर हुई कार्रवाई

You may also like