MI vs GG WPL 2026: हरमनप्रीत कौर के दम पर जीती मुंबई, गुजरात को 7 विकेट से हराया

by Manu
MI vs GG

MI vs GG WPL 2026 Result: मुंबई इंडियंस ने महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 में गुजरात जायंट्स को छठे मुकाबले में 7 विकेट से हरा दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात जायंट्स ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 192 रन बनाए। इसके जवाब में मुंबई इंडियंस ने कप्तान हरमनप्रीत कौर के नाबाद 71 रनों की पारी के दम पर 193 रनों का लक्ष्य 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। मुंबई ने WPL इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा सफल रन चेज पूरा किया और गुजरात पर लगातार 8वीं जीत दर्ज की। गुजरात अब तक मुंबई के खिलाफ अपना जीत का खाता नहीं खोल पाई है।

गुजरात जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और टीम ने 192 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। हालांकि, मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी ने शुरुआत से ही दबाव बनाए रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई को तीसरे ओवर में ही पहला झटका लगा। जी कमालिनी को रेणुका सिंह ने ओवर की पांचवीं गेंद पर आउट कर दिया। पांचवें ओवर में हेली मैथ्यूज भी चलती बनीं।

हरमनप्रीत कौर के बदौलत जीती मुंबई

इसके बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर और अमनजोत कौर ने पारी को संभाला। दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हुई और 12 ओवर की समाप्ति तक मुंबई का स्कोर 109/2 पहुंच गया। 13वें ओवर में अमनजोत को सोफी डिवाइन ने आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद हरमनप्रीत कौर ने निकोला कैरी के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया। 18 ओवर तक मुंबई का स्कोर 179/3 हो गया था। आखिरी ओवर में हरमनप्रीत और कैरी ने टीम को जीत दिला दी।

हरमनप्रीत कौर ने 43 गेंदों पर नाबाद 71 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 2 छक्के शामिल रहे।

ये भी देखे: RCB W vs UPW W: हैरिस और मंधाना के बदौलत आरसीबी ने यूपी को नौ विकेट से हराया

You may also like