चंडीगढ़, 10 जनवरी 2026: MI W vs DC W Result: मुंबई इंडियंस ने महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 में अपनी पहली जीत दर्ज की। टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को 50 रनों से हराया। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 195 रन बनाए। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 145 रनों पर सिमट गई।
हरमन की कप्तानी पारी
मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही। अमेलिया केर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गईं। जी कमलिनी भी बड़ी पारी नहीं खेल पाईं और 16 रन बनाकर आउट हो गईं। इसके बाद नेट साइवर-ब्रंट और हरमनप्रीत कौर ने दमदार अर्धशतक लगाए। दोनों ने मिलकर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। साइवर-ब्रंट ने 46 गेंदों पर 70 रन बनाए, जिसमें 13 चौके शामिल रहे। हरमनप्रीत कौर ने 42 गेंदों पर 74 रन की शानदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 8 चौके और 3 छक्के लगाए। मुंबई ने निर्धारित 20 ओवर में 195 रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाजें हरमनप्रीत और साइवर-ब्रंट के सामने अच्छा नहीं कर पाईं। नंदिनी शर्मा ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए।
दिल्ली की खराब रही शुरुआत
208 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम शुरुआत से ही संघर्ष करती नजर आई। चिनेले हेनरी ने 56 रनों की पारी खेली, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला पाईं। कप्तान जेमिमा रोड्रिगेज सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गईं। दिल्ली की बल्लेबाजों का प्रदर्शन इतना खराब रहा कि टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई और 145 रनों पर ऑलआउट हो गई।
मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी में निकोला कैरी और अमेलिया केर ने कमाल दिखाया। दोनों ने तीन-तीन विकेट हासिल किए।
ये भी देखे: UP vs GG: गुजरात जायंट्स ने WPL 2026 का जीत से किया आगाज, यूपी वॉरियर्स को 10 रनों से हराया