नवी मुंबई, 10 जनवरी 2026: MI W vs RCB W: महिला प्रीमियर लीग (WPL) के चौथे सीजन के पहले मैच में स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने हरमनप्रीत कौर की मुंबई इंडियंस को रोमांचक मुकाबले में 3 विकेट से हरा दिया।
आरसीबी को 155 रनों का लक्ष्य मिला। नादिन डी क्लार्क की नाबाद 63 रनों की शानदार पारी की बदौलत 19.5 ओवर में हासिल कर लिया। क्लार्क ने 44 गेंदों पर 7 चौके और 2 छक्के लगाए। प्रेमा रावत ने अंत में 4 गेंदों पर 8 रन बनाकर नाबाद रही।
मुंबई इंडियंस की पारी
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 154 रन बनाए। सजीवन सजना ने 25 गेंदों पर 45 रन की शानदार पारी खेली।
निकोला केरी ने 29 गेंदों पर 40 रन बनाए। नेट साइवर-ब्रंट और अमेलिया केर ने 4-4 रन का योगदान दिया।
आरसीबी की ओर से नादिन डी क्लार्क ने 4 ओवर में 26 रन देकर 4 विकेट चटकाए। श्रेयंका पाटिल और लॉरेन बेल को 1-1 विकेट मिला।
नादिन डी क्लार्क ने दिलाई RCB को जीत
आरसीबी को सधी हुई शुरुआत मिली। स्मृति मंधाना और ग्रेस हैरिस के बीच 40 रनों की साझेदारी हुई। चौथे ओवर में मंधाना कैच आउट हुईं। उन्होंने 13 गेंदों पर 18 रन बनाए। इसके बाद नादिन डी क्लार्क ने पारी संभाली और टीम को जीत दिलाई।
मुंबई की ओर से निकोला केरी और अमेलिया केर ने 2-2 विकेट लिए। नेट साइवर-ब्रंट, शबनीम इस्माइल और अमनजोत कौर को 1-1 विकेट मिला।
ये भी देखे: MI vs RCB: आज से शुरू हो रहा WPL 2026 का रोमांच, हरमनप्रीत-मंधाना होंगी आमने-सामने