MI vs RCB: आज से शुरू हो रहा WPL 2026 का रोमांच, हरमनप्रीत-मंधाना होंगी आमने-सामने

by Manu
WPL MI vs RCB

मुंबई, 09 जनवरी 2026: महिला प्रीमियर लीग (WPL) का चौथा सीजन आज शुक्रवार से शुरू हो रहा है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला दो बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (कप्तान हरमनप्रीत कौर) और एकमात्र खिताब जीतने वाली दूसरी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (कप्तान स्मृति मंधाना) के बीच होगा।

कागजों पर देखें तो मुंबई इंडियंस की टीम काफी संतुलित और मजबूत नजर आती है। बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग में संतुलन के साथ मुंबई इंडियंस टाइटल डिफेंड करने की प्रबल दावेदार मानी जा रही है।

आरसीबी की टीम में बल्लेबाजी की कमान स्मृति मंधाना के हाथों में है। टीम के पास ऑस्ट्रेलिया की स्टार ऑलराउंडर एलिस पेरी, ऑस्ट्रेलिया की आक्रामक बल्लेबाज जॉर्जिया वेयरहम, ऑस्ट्रेलिया की पावर-हिटर ग्रेस हैरिस दक्षिण अफ्रीका की जुझारू ऑलराउंडर नादिन डी क्लर्क शामिल हैं। आरसीबी की शुरुआती बल्लेबाजी काफी मजबूत है।

पहला मैच कब और कहां?

मैच: मुंबई इंडियंस vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
तारीख: आज (शुक्रवार)
स्थान: नवी मुंबई

दोनों टीमें इस प्रकार है…

मुंबई इंडियंस: हीली मैथ्यूज, अमनजोत कौर, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), सजीवन सजना, संस्कृति गुप्ता, पूनम खेमनार, एमेलिया केर, नैत साइवर ब्रंट, निकोला कैरी, नाला रेड्डी, त्रिवेणी वशिष्ठ, जी कमालिनी (विकेटकीपर), राहिला फिरडोस (विकेटकीपर), मिली इलिंगवर्थ, साइका इशाक, शबनिम इस्माइल।

आरसीबी: दयालन हेमलता, स्मृति मंधाना (कप्तान), जॉर्जिया वोल, नादिन डी क्लर्क, ग्रेस हैरिस, गौतमी नाइक, श्रेयांका पाटिल, प्रेमा रावत, पूजा वस्त्रकार, सायली सत्घरे, ऋचा घोष (विकेटकीपर), कुमार प्रत्यूशा (विकेटकीपर), लॉरेन वेल, अरुंधति रेड्डी, लिन्से स्मिथ, राधा यादव।

ये भी देखे: WPL 2026 मेगा ऑक्शन: नई दिल्ली में खत्म हुई बिडिंग वॉर, 67 प्लेयर्स ने पाई जगह

You may also like