11
चंडीगढ़, 09 जनवरी 2026: पंजाब सरकार की कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक आज यानी 9 जनवरी 2026 (शुक्रवार) को होने वाली है। इस बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान करेंगे। बैठक में राज्य के सभी मंत्री खास तौर पर मौजूद रहेंगे।
बैठक आज शाम 4 बजे चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री आवास पर होगी। जानकारी के अनुसार, इस मीटिंग के दौरान राज्य से जुड़े कई अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होगी। साथ ही कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगने की संभावना है।
ये भी देखे: पंजाब कैबिनेट बैठक में लिए गए कई अहम फैसले, ग्रुप-D भर्ती की आयु सीमा बढ़ी