शिरोमणि अकाली दल (पुनर सुरजीत) ने आतिशी की टिप्पणी पर की कड़ी निंदा, माफी की मांग

by Manu
ज्ञानी हरप्रीत सिंह

चंडीगढ़, 09 जनवरी 2026: शिरोमणि अकाली दल (पुनर सुरजीत) के अध्यक्ष ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने आम आदमी पार्टी की सीनियर लीडर और दिल्ली की कैबिनेट मंत्री आतिशी की पंजाब विधानसभा में सिख गुरुओं के बारे में कथित अपमानजनक टिप्पणी की कड़ी निंदा की है। उन्होंने इस टिप्पणी को बेहद निंदनीय और अस्वीकार्य बताया है।

ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने ट्वीट कर कहा, “सिख गुरुओं के खिलाफ ऐसी भाषा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आम आदमी पार्टी के नेता को तुरंत माफी मांगनी चाहिए।”

उन्होंने आम आदमी पार्टी पंजाब के प्रेसिडेंट अमन अरोड़ा को भी सीधे चेतावनी दी और कहा कि पार्टी को अपनी नेता से तुरंत माफी मांगवानी चाहिए। ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा, “आम आदमी पार्टी को इस गलतफहमी में नहीं रहना चाहिए कि विधानसभा के अंदर ऐसी टिप्पणी करके वह कानूनी या सार्वजनिक जिम्मेदारी से बच सकती है।”

उन्होंने कहा कि यदि माफी नहीं मांगी गई तो आम आदमी पार्टी के नेताओं को इस अपमान के खिलाफ विधानसभा से लेकर सड़कों तक कड़े विरोध का सामना करना पड़ेगा।

ये भी देखे: पंजाब में “युद्ध नशे विरूद्ध” का दूसरा चरण शुरू, पहला चरण सफल रहा – अरविंद केजरीवाल

You may also like