चंडीगढ़, 08 जनवरी 2026: हरियाणा की झांकी 77वें गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर नहीं दिखाई देगी। इससे पहले लगातार चार साल (2022 से 2025 तक) हरियाणा की झांकी परेड में शामिल हुई थी।
रक्षा मंत्रालय ने इस बार 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियों को स्वीकृति दी है। हरियाणा ने हिसार जिले में स्थित राखी गढ़ी (सिंधु घाटी सभ्यता की सबसे पुरानी साइट) पर आधारित प्रस्ताव भेजा था, लेकिन मंत्रालय ने नियमों का हवाला देकर इसे अस्वीकार कर दिया।
रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि सभी राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों को झांकी दिखाने का मौका मिले, इसलिए एक रोटेशन पीरियड तय किया गया है। इस बार उन प्रदेशों को प्राथमिकता दी जा रही है, जिनकी झांकियां पिछले कुछ सालों से कर्तव्य पथ पर नहीं दिखीं।
ये भी देखे: हरियाणा में विधायकों को बड़ा तोहफा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दी डेढ़-डेढ़ करोड़ रुपये