चंडीगढ़, 07 जनवरी 2026: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्री-बजट बैठक से पहले विधायकों को विकास कार्यों के लिए बड़ा तोहफा दिया है। सभी विधायकों को अपने विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्य कराने के लिए जल्द डेढ़-डेढ़ करोड़ रुपये (पहली और दूसरी किस्त) मिलने जा रहे हैं।
सरकार ने सभी विधायकों से विकास कार्यों की प्राथमिकता सूची मांग ली है। मुख्यमंत्री ने अनुरोध किया है कि विधायक जल्द से जल्द अपनी सूची विकास एवं पंचायत विभाग को भेज दें ताकि कार्यवाही शुरू की जा सके।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने साल 2025-26 के बजट में यह प्रावधान किया था कि हर विधायक को अपने क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए 5 करोड़ रुपये मिलेंगे। यह पहली बार है जब विधायकों को इतनी बड़ी विशेष राशि मिल रही है।
विधायकों से अपील की गई है कि वे विकास कार्यों की सूची प्राथमिकता के आधार पर तैयार करें और जल्द से जल्द विभाग को भेजें।
ये भी देखे: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, सभी बिल और अनुमोदन अब केवल ऑनलाइन पोर्टल से होगा