कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग ने सुखबीर बादल को दी चुनौती- सिर्फ गिद्दड़बाहा से लड़ें चुनाव, मैं खुद मैदान में उतरूंगा

by Manu
राजा वड़िंग सुखबीर बादल

चंडीगढ़, 07 जनवरी 2026: पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजा वड़िंग ने शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल को खुली चुनौती देते हुए कहा है कि वे आने वाले चुनाव में दो सीटों से नहीं, बल्कि सिर्फ एक गिद्दड़बाहा विधानसभा सीट से लड़ें।

राजा वड़िंग ने कहा कि अगर सुखबीर बादल गिद्दड़बाहा से मैदान में उतरते हैं तो वह खुद उनके खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि लोगों के समर्थन से यह सीट जीतकर कांग्रेस की झोली में डालेंगे। वड़िंग ने कहा कि पंजाब के लोग अकाली दल की नीतियों से पूरी तरह तंग आ चुके हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि सुखबीर बादल हमेशा सुरक्षित सीटों की तलाश में रहते हैं, लेकिन अब समय आ गया है कि वह अपनी लोकप्रियता का असली इम्तिहान दें। अगर वह खुद को लोगों का लीडर मानते हैं, तो उन्हें गिद्दड़बाहा से अकेले चुनाव लड़ना चाहिए।

राजा वड़िंग ने अकाली दल की लीडरशिप पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि अकाली सरकारों के दौरान पंजाब ड्रग्स, बेरोजगारी और कर्ज के दलदल में धकेल दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि अकाली दल अभी भी अपने पिछले कामों का जवाब देने से बच रहा है।

ये भी देखे: नवजोत कौर सिद्धू के सस्पेंशन पर राजा वड़िंग बोले- ”अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं..”

You may also like