12
पटना, 06 जनवरी 2026: बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) के चेयरमैन आलोक राज ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि उन्होंने यह पद संभालने के मात्र दो दिन बाद ही इस्तीफा भेज दिया।
आलोक राज ने सामान्य विभाग को अपना इस्तीफा पत्र भेजा है। पत्र में उन्होंने निजी कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दिया है। आलोक राज 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं।
ये भी देखे: बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा