कांगड़ा, 01 जनवरी 2026: इंदौरा तहसील के गांव संगेहड़ में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। नए साल के पहले दिन ही गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में 7.75 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया और एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि डमटाल पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव संगेहड़ (डाकघर मोहटली) में नशीले पदार्थों का कारोबार हो रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत संगेहड़ में एक रिहायशी मकान पर दबिश दी। मकान की तलाशी के दौरान वहां से 7.75 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
आरोपी की पहचान राजिन्द्र कुमार उर्फ ननू, निवासी गांव संगेहड़, तहसील इंदौरा, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने नशीला पदार्थ बरामद होने पर आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
थाना डमटाल में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आगे की जांच और कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
ये भी देखे: नूरपुर में नशा तस्करी पर पुलिस का प्रहार, बाइक सवार 2 युवकों से 6.41 ग्राम चिट्टा जब्त