करनाल में दर्दनाक हादसा, पतंग पकड़ने के चक्कर में 9 साल के बच्चे की वंदे भारत ट्रेन से टक्कर में मौत

by Manu
गुलाब शेख

करनाल, 30 दिसंबर 2025: शिव कॉलोनी में पतंग लूटने के चक्कर में 9 वर्षीय बच्चा रेलवे ट्रैक तक पहुंच गया और उसी समय गुजर रही तेज रफ्तार वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार बच्चा दोस्तों के साथ घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान उड़ती हुई एक पतंग कटकर रेलवे ट्रैक की ओर चली गई। बच्चे ने पतंग पकड़ने की कोशिश में ट्रैक पार करने की कोशिश की। करीब साढ़े तीन बजे उस समय ट्रैक पर वंदे भारत ट्रेन तेज रफ्तार से गुजर रही थी। तेज टक्कर से बच्चा गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर जीआरपी पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने जरूरी कार्रवाई की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज भेज दिया।

ये भी देखे: पूर्णिया में वंदे भारत ट्रेन ने 5 युवकों को चपेट में लिया, 4 की मौके पर मौत, 1 घायल

You may also like