साइबर ठगों ने ट्रैफिक चालान को बनाया नया हथियार, फर्जी मैसेज से 1.10 लाख की ठगी

by Manu
Mohit Dhami Army fraud

गुरुग्राम, 30 दिसंबर 2025: साइबर ठग अब ट्रैफिक चालान के फर्जी मैसेज को अपना नया हथियार बना चुके हैं। ऐसे मैसेज भेजकर वे लोगों को लिंक पर क्लिक करवाते हैं और फिर उनके बैंक खातों से पैसे उड़ा लेते हैं। गुरुग्राम के सुशांत लोक फेज-1 में इसी तरह का एक बड़ा मामला सामने आया है।

पुलिस के अनुसार सुशांत लोक-1 निवासी सुवंश धमीजा ने शिकायत दी कि 21 दिसंबर को उनके मोबाइल पर ट्रैफिक चालान का एक फर्जी मैसेज आया। मैसेज में दिए गए लिंक पर जैसे ही उन्होंने क्लिक किया, उनके बैंक खाते से एक लाख 10 हजार 797 रुपये कट गए।

धोखाधड़ी का अहसास होने पर पीड़ित ने तुरंत साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई। साइबर क्राइम ईस्ट थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ये भी देखे: गुरुग्राम साइबर क्राइम थाना की बड़ी कार्रवाई, 160 करोड़ की ठगी का खुलासा, 43 ठग गिरफ्तार

You may also like