मुंबई, 29 दिसंबर 2025: मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) चुनाव 2026 के लिए महायुति में बड़ा फैसला हो गया है। भाजपा और शिवसेना (शिंदे गुट) के बीच गठबंधन और सीट शेयरिंग का फॉर्मूला अंतिम रूप ले लिया है।
सूत्रों के अनुसार भाजपा 137 सीटों पर चुनाव लड़ेगी जबकि शिवसेना 90 सीटों पर मैदान में उतरेगी। बीएमसी में कुल 227 वार्ड हैं। पिछले कई दिनों से दोनों दलों के बीच सीटों को लेकर खींचतान चल रही थी, जो अब खत्म हो गई है।
नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 30 जनवरी है। दोनों दल अब उम्मीदवारों की सूची तैयार करने में जुट गए हैं।
एनसीपी ने मुंबई में अकेले लड़ेगी चुनाव
महायुति में शामिल अजित पवार की एनसीपी ने मुंबई में अलग चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। पार्टी ने रविवार को पहली सूची जारी करते हुए 37 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए। सोमवार को 27 और नामों की घोषणा की गई। इस तरह एनसीपी ने मुंबई के लिए अब तक 64 उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है।
ये भी देखे: BMC Election: चुनाव के लिए शिवसेना-MNS का गठबंधन, उद्धव और राज ठाकरे ने किया ऐलान