रोहतास, 28 दिसंबर 2025: बिहार के रोहतास जिले के नासरीगंज थाना क्षेत्र के लाला अतिमी गांव में भूमि विवाद को लेकर जमकर गोलीबारी हुई। इस हिंसक घटना में बीच-बचाव करने आए 35 वर्षीय अरविंद कुमार की गोली लगने से मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति पैदा हो गई है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में महिलाएं और पुरुष लाठी-डंडों के साथ पत्थरबाजी करते दिख रहे हैं। कुछ लोग खुलेआम फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। ग्रामीणों का दावा है कि घटनास्थल पर करीब 50 राउंड गोलियां चलीं। पत्थरबाजी और फायरिंग में कई लोग घायल हुए हैं।
वायरल वीडियो में दिख रही घटना तीन साल पुराने भूमि विवाद से जुड़ी बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार विवादित जमीन पर धारा 144 लागू होने के बावजूद एक पक्ष द्वारा खेती करने की कोशिश की गई। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में झड़प हुई और स्थिति हिंसक हो गई।
पुलिस ने मामले की पुष्टि की है। थाना नासरीगंज में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। वीडियो की जांच की जा रही है।
ये भी देखे: मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े फायरिंग, घर पर ताबड़तोड़ गोलियां, जमीन विवाद में हमला