जींद जिले के हथवाला गांव में 20 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, बहन ने लगाया हत्या का आरोप

by Manu
मौत

जींद, 28 दिसंबर 2025: हथवाला गांव निवासी 20 वर्षीय युवक विनोद की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की बहन ज्योति ने पुलिस को शिकायत देकर अपने भाई की हत्या किए जाने का गंभीर आरोप लगाया है।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। जांच शुरू कर दी गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जींद के सामान्य अस्पताल भेज दिया गया है।

जांच अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव हथवाला में एक युवक की मौत हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव का निरीक्षण किया गया और उसे पोस्टमार्टम के लिए जींद अस्पताल भेजा गया।

फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।

ये भी देखे: हरियाणा में बुजुर्ग महिला की संदिग्ध मौत, जमीन के लालच में हत्या का शक

You may also like