बठिंडा न्यूज़: ड्रग तस्करी में लापरवाही के आरोप में संगत थाने के SHO दलजीत सिंह सस्पेंड

by Manu
संगत थाने के SHO दलजीत सिंह सस्पेंड

बठिंडा, 27 दिसंबर 2025: पंजाब पुलिस ने ड्रग तस्करी के खिलाफ सख्ती बरतते हुए बड़ा एक्शन लिया है। संगत थाने के SHO दलजीत सिंह को ड्रग केस में लापरवाही और खराब परफॉर्मेंस के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है।

संगत थाना पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर स्थित है। यह इलाका हरियाणा और राजस्थान से पंजाब में ड्रग तस्करी के लिए इस्तेमाल होने वाला प्रमुख रूट है। कई बार तस्कर इसी क्षेत्र से होकर गुजरते हैं। पुलिस जांच में पाया गया कि SHO दलजीत सिंह ने ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई नहीं की। इसी वजह से उन पर यह कार्रवाई हुई।

एसएसपी बठिंडा अमनीत कोंडल ने SHO दलजीत सिंह के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी है। जांच एक SP रैंक के अधिकारी करेंगे।

ये भी देखे: लुधियाना में थाना टिब्बा के SHO सस्पेंड, जाने क्यों लिया गया एक्शन ?

You may also like