नूंह-होडल रोड पर तेज रफ्तार बोलेरो ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, किशोर सहित तीन की मौत

by Manu
nuh accident

नूंह, 22 दिसंबर 2025: नूंह-होडल रोड पर सोमवार को तेज रफ्तार बोलेरो और मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में बोलेरो चालक फरार हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों वाहन एक ही दिशा में जा रहे थे। बोलेरो ने पीछे से मोटरसाइकिल को टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल सवार दूर जा गिरे। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में दो महिलाएं भी शामिल हैं जो नूंह बाजार किसी काम से जा रही थीं।

मृतकों की पहचान गांव अडवर निवासी साकिफ (15) आसीनी (70-72 वर्ष) और निजरबी (45) के रूप में हुई है।

सूचना मिलने पर सदर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शवों को कब्जे में लेकर सीएचसी नूंह भिजवाया जहां पोस्टमार्टम पूरा किया गया। अज्ञात बोलेरो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।

ये भी देखे: नूंह में धरने पर बैठे किसानों को पुलिस ने हटाया, 32 किसानों को हिरासत में लिया

You may also like