मशहूर पंजाबी गायक मास्टर सलीम के पिता उस्ताद पूरन शाह कोटी का 72 वर्ष की उम्र में निधन

by Manu
Master saleem father dies

जालंधर, 22 दिसंबर 2025: पंजाबी संगीत जगत के लिए दुखद खबर आई है। मशहूर पंजाबी गायक मास्टर सलीम (Master Saleem) के पिता उस्ताद पूरन शाह कोटी का निधन हो गया है। वे 72 वर्ष के थे।

परिवार के सूत्रों के अनुसार पूरन शाह कोटी काफी समय से बीमार चल रहे थे। वे अस्पताल में भर्ती थे। इलाज के दौरान उन्होंने आज अंतिम सांस ली। इस खबर से पूरा परिवार शोक में डूब गया है। मास्टर सलीम और उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

उस्ताद पूरन शाह कोटी पंजाबी संगीत के जाने-माने संगीतकार थे। उन्होंने कई क्लासिकल और पारंपरिक गीतों को नई ऊंचाई दी। उनकी संगीत यात्रा ने मास्टर सलीम सहित कई कलाकारों को प्रेरित किया।

पंजाबी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। कई गायक और कलाकारों ने सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी।

ये भी देखे: पंजाब के मशहूर अभिनेता मनी कुलार का निधन, पॉलिवुड में शोक की लहर

You may also like