कुल्लू, 20 दिसंबर 2025: पार्वती वैली के डढई गांव में हुई आगजनी की घटना में पुलिस ने नया खुलासा किया है। पुलिस ने चार महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया। सभी को 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया।
पुलिस के अनुसार कुछ दिन पहले गांव में 2 मकान एक देवता का भंडार और कुल 4 भवन जल गए थे। जांच में पता चला कि एक महिला की शादी डढई गांव में हुई थी। उसके पति ने तीसरी शादी कर ली। गुस्से में महिला ने तीन अन्य रिश्तेदार महिलाओं को साथ लिया। उन्होंने पति के घर में आग लगा दी। इससे भारी तबाही हुई।
आग में 4 भवन राख हो गए। दो परिवार बेघर हो गए। देवता का भंडार भी जल गया। सारा सामान नष्ट हो गया। एक परिवार गौशाला में शरण लिए हुए है। दूसरा परिवार पास के गांव में पुराने घर में शिफ्ट हो गया।
शिकायत मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई की। चारों महिलाओं को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने 4 दिन का रिमांड दिया। एसपी मदन लाल ने गिरफ्तारियों की पुष्टि की है। महिलाओं से पूछताछ में पूरी साजिश का खुलासा होने की उम्मीद है।
ये भी देखे: कुल्लू में नशा तस्कर को 12 साल की सजा, 2 किलो चरस बरामदगी मामले में अदालत का फैसला