मध्य प्रदेश में कांग्रेस को झटका, जिला अध्यक्ष हर्षविजय गेहलोत ने दिया इस्तीफा

by Manu
हर्षविजय गेहलोत इस्तीफा

रतलाम, 18 दिसंबर 2025: मध्य प्रदेश कांग्रेस में ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति प्रक्रिया चल रही है। इसी बीच रतलाम जिले से पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पूर्व विधायक और मौजूदा जिला कांग्रेस अध्यक्ष हर्षविजय गेहलोत ने पद से इस्तीफा दे दिया है।

उन्होंने इस्तीफा सीधे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को भेजा। गेहलोत ने इस्तीफे में निजी कारण बताए। उन्होंने कहा कि पारिवारिक जिम्मेदारियां और विधानसभा क्षेत्र के कामों की वजह से जिला अध्यक्ष की भूमिका ठीक से नहीं निभा पा रहे थे। इसलिए पद छोड़ने का निर्णय लिया।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति में कुछ मतभेद भी कारण हो सकते हैं। लेकिन गेहलोत ने इसे पूरी तरह व्यक्तिगत बताया। अब जिला अध्यक्ष पद खाली हो गया। पार्टी जल्द नया नाम घोषित कर सकती है।

ये भी देखे: बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा

You may also like