झारखंड के रामगढ़ में जंगली हाथियों के हमले में चार लोगों की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

by Manu
elephant attack

रामगढ़, 18 दिसंबर 2025: झारखंड के रामगढ़ में जंगली हाथियों के दो अलग-अलग हमले में दो महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई। हाथियों ने लोगों को कुचल कर मार दिया। इस घटना से पूरे इलाके में डर का माहौल है।

इसके बाद ग्रामीणों का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। उन्होंने सड़क जाम कर वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया।

ग्रामीणों का आरोप है कि हाथियों का झुंड डेढ़ महीने से इलाके में घूम रहा था। फसलें बर्बाद हुईं , घर क्षतिग्रस्त हुए और लोग रातें जागकर गुजारते रहे लेकिन वन विभाग ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। समय रहते हाथियों को जंगल की ओर भगाया जाता तो यह हादसा नहीं होता।

ये भी देखे: झारखंड के रामगढ़ में कोयला खदान ढहने से एक व्यक्ति की मौत, कई लोग फंसे

You may also like