मोहाली में घने कोहरे से दो स्कूल बसों की आपस में हुई टक्कर, ड्राइवर घायल

by Manu
Mohali Bus Accident

मोहाली, 18 दिसंबर 2025: खरड़-कुराली हाईवे पर बुधवार सुबह घने कोहरे के कारण दो स्कूल बसें आपस में टकरा (Mohali School Bus Accident) गईं। एक बस दिल्ली पब्लिक स्कूल की थी। दूसरी सेंट एजरा स्कूल खरड़ की है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार एक बस कुराली की ओर जा रही थी। दूसरी बस गलत दिशा में आ गई। कम विजिबिलिटी में टक्कर इतनी जोरदार हुई कि दिल्ली पब्लिक स्कूल की बस का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। कई स्कूली बच्चे भी चोटिल हुए।

घायलों को तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया गया। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। गनीमत रही कि कोई जान नहीं गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि घना कोहरा मुख्य वजह लग रहा है। विजिबिलिटी न के बराबर थी।

ये भी देखे: जालंधर में स्कूल बस ने चार गाड़ियों को मारी टक्कर, नशे में बताया जा रहा ड्राइवर

You may also like