नेशनल हेराल्ड केस में गांधी परिवार को राहत, ईडी की चार्जशीट पर कोर्ट ने संज्ञान लेने से इनकार

by Manu
नेशनल हेराल्ड

दिल्ली, 16 दिसंबर 2025: नेशनल हेराल्ड केस में मंगलवार को गांधी परिवार को बड़ी राहत मिली है। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सोनिया गांधी राहुल गांधी और अन्य के खिलाफ ईडी की चार्जशीट पर संज्ञान लेने से इनकार कर दिया। साथ ही दिल्ली पुलिस की ईओडब्ल्यू द्वारा दर्ज नई एफआईआर की कॉपी देने से मना कर दिया। कोर्ट ने कहा कि राहुल गांधी सोनिया गांधी और अन्य आरोपी एफआईआर की कॉपी पाने के हकदार नहीं हैं।

कोर्ट ने ईडी को जांच जारी रखने की अनुमति दे दी। जज ने स्पष्ट किया कि ईडी आगे की जांच के लिए स्वतंत्र है। साथ ही कहा कि ईडी का मामला सुब्रमण्यम स्वामी की निजी शिकायत और मजिस्ट्रेट के समन आदेशों पर आधारित है। यह किसी प्राथमिकी पर नहीं टिका है। ईडी मामले से जुड़े तथ्य और साक्ष्य इकट्ठा करना जारी रख सकती है।

ये भी देखे: नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी की बढ़ीं मुश्किलें, ईडी ने किया ये दावा

You may also like