लखनऊ, 10 दिसंबर 2025: उत्तर प्रदेश में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) के तहत मतदाता सूची को साफ-सुथरा बनाने का काम अंतिम चरण में है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बुधवार को बताया कि 99.1 फीसद काम पूरा हो चुका है।
उन्होंने कहा कि करीब 80 प्रतिशत मतदाताओं ने गणना फॉर्म पर हस्ताक्षर करके जमा कर दिया है। अभी करीब 2.91 करोड़ फॉर्म की जांच चल रही है। बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) हर फॉर्म की बारीकी से पड़ताल कर रहे हैं।
रिणवा ने जोर देकर कहा कि ड्राफ्ट वोटर लिस्ट पूरी तरह त्रुटिरहित होगी। सभी राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट (BLA) भी पूरी प्रक्रिया पर नजर रख रहे हैं। इससे पारदर्शिता और मजबूत हुई है।
उन्होंने बताया कि केंद्रीय निर्वाचन आयोग से अतिरिक्त समय मांगा गया है। दावा-आपत्ति के लिए आगे भी एक महीने का समय दिया जाएगा। किसी भी पात्र मतदाता का नाम न छूटे, इसके लिए हर संभव कदम उठाया जा रहा है।
ये भी देखे: गाजियाबाद में मतदाता सूची पुनरीक्षण में लापरवाही, 21 BLO के खिलाफ FIR