मोहाली में भाजपा कार्यकर्ता की थार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कुल्हाड़ी से भी किया हमला

by Manu
Mohali firing

मोहाली, 09 दिसंबर 2025: फेज-1 में रहने वाले भाजपा कार्यकर्ता गुरदीप सिंह की थार गाड़ी पर मंगलवार देर रात हमलावरों ने जानलेवा हमला किया है। स्कॉर्पियो में सवार बदमाशों ने पहले कुल्हाड़ी से गाड़ी पर वार किए फिर कई राउंड फायरिंग की।

गुरदीप सिंह सुबह जिम जाने निकले तो गाड़ी का शीशा टूटा देखकर दंग रह गए। गाड़ी की डिग्गी से एक खाली खोखा भी मिला। उन्होंने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी।

आसपास के सीसीटीवी फुटेज में दिखा कि रात करीब 12:50 बजे सफेद स्कॉर्पियो से आए चार-पांच लोग पहले गाड़ी पर कुल्हाड़ी चला रहे हैं। इसके बाद वे ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर फरार हो गए।

गुरदीप सिंह भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता हैं और टॉयलेट सेवा का ठेका लेते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। हमले की वजह अभी समझ नहीं आ रही है।

फेज-1 पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।

ये भी देखे: मोहाली: शादी समारोह में फायरिंग करने वाले तीन लोग गिरफ्तार, वीडियो हुआ वायरल

You may also like