लुधियाना, 08 दिसंबर 2025: फिरोजपुर बाईपास टोल प्लाजा के पास देर रात एक भयानक हादसा हो गया है। तेज रफ्तार कार पुल से नीचे गिर गई। कार में सवार तीन युवक और दो युवतियां की मौके पर ही मौत हो गई है। हादसा इतना भयावह था कि एक युवती का सिर धड़ से अलग हो गया और कई शव बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
थाना लाडोवाल के एसएचओ बलजीत सिंह ने बताया कि कार जगराओं की तरफ से टोल प्लाजा की ओर आ रही थी। रात करीब ढाई बजे पुल पर पहुंचते ही चालक का नियंत्रण छूट गया। कार सीधे रेलिंग तोड़कर नीचे जा गिरी। मौके पर पहुंची पुलिस और क्रेन की मदद से शव बाहर निकाले गए। कार पूरी तरह चकनाचूर हो चुकी थी।
पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। सभी 20-25 साल के आसपास बताए जा रहे हैं। कार में मिले एक मोबाइल से नंबर डायल किया गया है। परिजनों को सूचना दी जा रही है। सभी शव पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिए गए हैं।
ये भी देखे: लुधियाना फिरोजपुर रोड फ्लाईओवर पर सुबह-सुबह भयानक हादसा, ब्रेड कैंटर पलटा