राजा वड़िंग ने साफ़ किया इस्तीफ़े का झूठ, प्रदेश कांग्रेस प्रधान पद पर बने रहेंगे

by Manu
राजा वड़िंग

चंडीगढ़, 05 दिसंबर 2025: पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने अपने इस्तीफ़े की सारी अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि हाईकमान ने उनसे कभी इस्तीफ़ा नहीं मांगा। जो खबरें चल रही हैं वे महज़ अफवाह हैं।

वड़िंग ने कहा कि इस समय वह जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव के लिए टिकट बांटने में जुटे हैं। इस्तीफ़े की बात कोई जानबूझकर उड़ा रहा है। जब भी ऐसा कुछ होगा तो वह खुद मीडिया को बताएंगे। अभी ऐसा कुछ नहीं हो रहा।

पंचायत चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवारों के साथ हुई मारपीट और धांधली पर वड़िंग ने सख्त तेवर दिखाए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को चेतावनी दी कि जो हुआ उसे वह न भूलेंगे और न माफ़ करेंगे।

पटियाला SSP वरुण शर्मा का वायरल ऑडियो क्लिप का ज़िक्र करते हुए वड़िंग ने कहा कि इस मामले की पूरी तरह निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। अगर आरोप सही निकले तो संबंधित अधिकारी को तुरंत बर्खास्त कर देना चाहिए।

ये भी देखे: हरपाल चीमा ने स्वीकार की राजा वड़िंग के डोप टेस्ट की चुनौती, कहा- साथ में करवाएंगे टेस्ट

You may also like