अमृतसर एयरपोर्ट पर यात्री भड़के, 9 घंटे इंतजार के बाद भी इंडिगो फ्लाइट का सुराग नहीं

by Manu
अमृतसर एयरपोर्ट

अमृतसर, 05 दिसंबर 2025: अंतर्राष्ट्रीय श्री गुरु रामदास जी एयरपोर्ट पर इंडिगो की एक फ्लाइट के लिए 9 घंटे इंतजार के बाद भी कोई खबर न मिलने पर लोग हंगामा करने लगे। देर शाम तक कई उड़ानें लेट होने की खबरें आ रही थीं।

सूत्र बताते हैं कि पायलट और क्रू मेंबर्स की कमी ने यह हालात पैदा किए हैं। लंबी ड्यूटी के बाद आराम न मिलने से चालक दल परेशान है। विमानन कंपनियों के पास क्रू की भारी किल्लत है। इसी वजह से फ्लाइटें लेट हो रही हैं या रद्द हो रही हैं। अमृतसर में मंगलवार को इंडिगो की कई उड़ानें प्रभावित हुईं। मुंबई और दिल्ली रूट पर देरी हुई।

राष्ट्रीय स्तर पर इंडिगो का संकट गहरा गया है। डीजीसीए ने एयरलाइन को समन जारी किया। पायलट यूनियंस का कहना है कि नई फ्लाइट ड्यूटी नियमों ने यह बवाल मचा दिया। ऑन-टाइम परफॉर्मेंस 8.5 प्रतिशत तक गिर गई। 550 से ज्यादा फ्लाइटें कैंसल हो चुकी हैं।

ये भी देखे: इंडिगो का संकट तीसरे दिन भी जारी, 600 से ज्यादा उड़ानें रद्द, DGCA ने बुलाई मीटिंग

You may also like