नूरपुर, 04 दिसंबर 2025: पुलिस जिला नूरपुर के नशा विरोधी अभियान ने फिर रंग दिखाया। गुरुवार दोपहर ठाकुरद्वारा चौकी की टीम ने मिलवां क्षेत्र के गांव तमोता में दबिश देकर एक महिला को 10.38 ग्राम चिट्टे (हेरोइन) के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया।
थाना इंदौरा के प्रभारी आशीष पठानिया ने बताया कि चौकी इंचार्ज भागा राम अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। तभी गुप्त सूचना मिली कि तमोता गांव की कमलेश अपने घर में नशे का कारोबार करती है। टीम ने तुरंत छापा मारा। घर की तलाशी में 10.38 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
आरोपी महिला की पहचान कमलेश पत्नी जम्मो निवासी तमोता (मिलवां), डाकघर उलैहड़ियां, उपतहसील ठाकुरद्वारा के रूप में हुई है। उसके खिलाफ इंदौरा थाने में NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
डीएसपी इंदौरा संजीव यादव ने मामले की पुष्टि की। एसपी नूरपुर कुलभूषण वर्मा ने कहा कि नशे का जाल तोड़ने के लिए अभियान और तेज किया जाएगा। चाहे महिला हो या पुरुष, कोई बख्शा नहीं जाएगा।
ये भी देखे: नूरपुर में नशा तस्करी पर पुलिस का प्रहार, बाइक सवार 2 युवकों से 6.41 ग्राम चिट्टा जब्त