पुतिन की भारत यात्रा से दिल्ली के लग्जरी होटल हुए महंगे, सभी 5-स्टार होटल फुल

by Manu
ITC MAURYA

दिल्ली, 04 दिसंबर 2025: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की दो दिवसीय भारत यात्रा ने राजधानी की हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री में भूचाल ला दिया है। 4-5 दिसंबर को होने वाली इस यात्रा के चलते दिल्ली के सभी प्रमुख 5-स्टार होटल फुल हो चुके हैं। कमरों के किराए में रिकॉर्ड उछाल आ गया है। कुछ ही दिनों पहले 50 से 80 हजार रुपये प्रति रात वाला सूट अब 1 से 1.3 लाख रुपये तक बिक रहा है। इस वीकेंड दिल्ली में होटल ढूंढना नामुमकिन हो गया है।

ITC मौर्या में ठहरेंगे राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक पुतिन ITC मौर्या के 4700 वर्ग फीट के शानदार ग्रैंड प्रेसिडेंशियल सूट में ठहरेंगे। यह वही सूट है जहां डोनाल्ड ट्रंप, जो बाइडेन और बिल क्लिंटन जैसे अमेरिकी राष्ट्रपतियों ने रुके हैं। सूट में दो बेडरूम, स्टडी रूम, रिसेप्शन एरिया, 12 सीटों वाला डाइनिंग हॉल, मिनी स्पा, जिम और ढेर सारी लग्जरी सुविधाएं हैं। होटल के फेमस रेस्तरां बुखारा और दुम पुख्त को भी पुतिन और उनके डेलीगेशन के लिए स्पेशल तैयार किया गया है।

सूत्र बताते हैं कि पुतिन का पूरा प्रतिनिधिमंडल आसपास के होटलों को बुक कर चुका है। ताज पैलेस, ओबरॉय, लीला और मौर्या जैसे दिल्ली के टॉप होटलों में इस वीकेंड एक भी कमरा खाली नहीं बचा। होटल मैनेजमेंट का कहना है कि सिक्योरिटी प्रोटोकॉल, विदेशी डिप्लोमैटिक टीम की डिमांड और हाई अलर्ट ने टैरिफ को आसमान छूने पर मजबूर कर दिया है।

ये भी देखे: पुतिन का भारत दौरा: रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद पहली यात्रा, तैयारियां शुरू

You may also like