लखनऊ, 02 दिसंबर 2025: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को लोकभवन में कैबिनेट बैठक हुई। 20 प्रस्तावों पर मुहर लगी। एक स्वास्थ्य विभाग का प्रस्ताव छोड़कर बाकी सब पास हो गए। बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने पूरी लिस्ट बताई।
बड़ा फैसला अयोध्या के लिए आया। वहां विश्वस्तरीय मंदिर संग्रहालय बनेगा। यह म्यूजियम राम मंदिर की भव्यता को और बढ़ाएगा। देश-दुनिया से आने वाले श्रद्धालु यहां प्राचीन मंदिरों की विरासत देख सकेंगे।
पर्यटन को नई ताकत मिलेगी। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ पर्यटन सेवा नियमावली-2025 को मंजूरी दे दी गई। इससे पर्यटन विभाग में भर्तियां तेज होंगी। गाइड, टूरिस्ट ऑफिसर से लेकर हर स्तर पर नई नियुक्तियां होंगी। हर जिले में पर्यटन सुविधाएं बढ़ेंगी।
हर मंडल मुख्यालय पर जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र (DDRC) खुलेगा। दिव्यांगों को अब घर के पास ही इलाज और ट्रेनिंग मिलेगी। यह केंद्र फिजियोथेरेपी, स्पीच थेरेपी और रोजगार प्रशिक्षण देंगे।
सुरेश खन्ना ने बताया कि कुल 20 प्रस्ताव थे। एक अलग से जोड़ा गया था। सिर्फ स्वास्थ्य विभाग का एक प्रस्ताव टल गया।
ये भी देखे: UP Cabinet Meeting: यूपी में अब अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में मिलेगा 20% आरक्षण