दिलप्रीत ढिल्लों बने पापा, घर गूंजा नन्हे मेहमान की किलकारी

by Manu
दिलप्रीत ढिल्लों

चंडीगढ़, 02 दिसंबर 2025: पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर दिलप्रीत ढिल्लों के घर नन्हा मेहमान आ गया है। हिट गाने देने वाले दिलप्रीत अब पिता बन चुके हैं।

खुशखबरी खुद दिलप्रीत ने सोशल मीडिया पर दी। उन्होंने एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की जिसमें उन्होंने अपने नवजात बच्चे को गोद में लिया हुआ है। कैप्शन में बस इतना लिखा, “अल्लाह की मेहर… हमारा छोटा सितारा आ गया।”

पोस्ट आते ही फैन्स और सेलेब्स की बधाइयों का तांता लग गया। गुरू रंधावा, अम्मी विर्क, करण औजला, नेहा कक्कड़ समेत तमाम बड़े सितारों ने कमेंट्स में ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। फैन्स लिख रहे हैं, “लंबी उम्र हो छोटे शेर दी”, “अब नई लोरी सुनाओ दिलप्रीत पाजी”।

दिलप्रीत ढिल्लों की पत्नी अंबर और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। परिवार वाले इस खुशी में डूबे हुए हैं। कुछ दिन पहले ही दिलप्रीत ने गुपचुप तरीके से बेबी शावर सेरेमनी भी की थी। अब घर में किलकारियां गूंज रही हैं।

यह भी पढ़ें: एक्ट्रेस निकिता दत्ता हुई कोरोना पॉजिटिव, मुंबई में आए इतने नए मामले

You may also like