12
हमीरपुर, 01 दिसंबर 2025: सदर पुलिस ने बुधवार देर रात बस अड्डे से 105.23 ग्राम चिट्टा के साथ पकड़े गए दो युवकों को कोर्ट ने फिर पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। अब रजत मैहरा (वार्ड नंबर-2 हमीरपुर) और आयुष ठाकुर (गांव छियोई, घुमारवीं बिलासपुर) 5 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में रहेंगे।
सोमवार दोपहर दोनों को रिमांड खत्म होने के बाद कोर्ट में पेश किया गया था। पुलिस ने सप्लाई चेन और बड़े नेटवर्क का पता लगाने के लिए और समय मांगा। कोर्ट ने अर्जी मंजूर कर ली और पांच दिन की नई रिमांड दे दी।
एएसपी राजेश उपाध्याय ने पुष्टि की कि दोनों से गहन पूछताछ जारी है। पुलिस को शक है कि यह चिट्टा हिमाचल के बाहर से आया था और हमीरपुर में इनका बड़ा नेटवर्क फैला हुआ है।
ये भी देखे: ऊना में नशा तस्करी पर पुलिस की कारवाई, एमसी पार्क से 2 युवकों को 7.93 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा