चंडीगढ़, 28 नवंबर 2025: पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के सुपरस्टार सिद्धू मूसेवाला का नया गाना ‘बरोटा’ रिलीज हो गया है। यह उनका पोस्टह्यूमस सिंगल है जो 2022 में उनकी हत्या से पहले रिकॉर्ड किया गया था। शाम 6 बजे यूट्यूब पर लॉन्च होते ही फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई। रिलीज के एक घंटे में ही 7.25 लाख व्यूज, 2.54 लाख लाइक्स और 2.14 लाख कमेंट्स आ चुके हैं। संख्या लगातार बढ़ रही है।
सिद्धू के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर गाने का म्यूजिक वीडियो तेजी से ट्रेंड कर रहा है। इसमें सिद्धू की सिग्नेचर स्टाइल दिखती है – दर्द भरी लिरिक्स, पावरफुल बीट्स और संघर्ष की थीम। पोस्टर में बरगद के पेड़ पर लटके हथियारों का सीन सिम्बॉलिक लग रहा है। म्यूजिक द किड ने दिया है और फीमेल लीड स्वीटाज ब्रार हैं।
यह भी देखे: Sidhu Moosewala Birthday: सिद्धू मूसेवाला के जन्मदिन पर उनके 3 नए गाने रिलीज