चंडीगढ़, 20 नवंबर 2025: अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की दे दे प्यार दे 2 ने क्रिटिक्स और दर्शकों से काफी तारीफ बटोरी। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का सफर वैसा नहीं रहा जैसा उम्मीद थी। रिलीज के सात दिनों बाद भी कमाई में लगातार गिरावट आ रही है। फिल्म ने अभी तक सिर्फ 50 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। ऐसे में बजट रिकवर करना मुश्किल लग रहा है।
दे दे प्यार दे 2 का कलेक्शन
सैकनिल के आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने सातवें दिन यानी बुधवार को रात 9 बजे तक 2.34 करोड़ का कलेक्शन किया। इससे टोटल इंडिया नेट कलेक्शन 50.09 करोड़ हो गया। हालांकि सातवें दिन के फाइनल आंकड़े अभी सामने नहीं आए हैं।
फिल्म ने पहले दिन 8.75 करोड़ कमाए थे। दूसरे दिन यानी शनिवार को 12.25 करोड़ का बिजनेस हुआ। तीसरे दिन रविवार को पीक पर पहुंची और 13.75 करोड़ की कमाई की। लेकिन चौथे दिन सोमवार को 69 फीसदी की गिरावट आई। सिर्फ 4.25 करोड़ ही बटूले। पांचवें दिन मंगलवार को थोड़ी रिकवरी हुई। 5.25 करोड़ का कलेक्शन हुआ। छठे दिन बुधवार को फिर गिरकर 3.5 करोड़ रह गया।
ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि वीकेंड पर अच्छी ओपनिंग के बावजूद वीकडे पर दर्शकों का टूटना फिल्म के लिए झटका है। मिडिल क्लास फैमिली एंटरटेनर होने के बावजूद कंटेंट की गहराई की कमी ने असर डाला। वर्ल्डवाइड कलेक्शन 73 करोड़ के आसपास पहुंच चुका है। लेकिन भारत में 50 करोड़ के आसपास रुकना प्रोड्यूसर्स के लिए चिंता की बात है। फिल्म का बजट 80-100 करोड़ बताया जा रहा है।
ये भी देखे: Raid 2 Collection: रेड 2 बनी साल की दूसरी हिट फिल्म, जानें बॉक्स ऑफिस कलेक्शन