बिग बॉस 16 फेम शिव ठाकरे के मुंबई फ्लैट में शॉर्ट सर्किट से भयानक आग, एक्टर बाल-बाल बचे

by Manu
शिव ठाकरे

मुंबई, 19 नवंबर 2025: सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले बिग बॉस 16 से घर-घर में मशहूर हुए एक्टर शिव ठाकरे पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा। मंगलवार सुबह मुंबई के गोरेगांव स्थित उनके फ्लैट में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। घर का ज्यादातर सामान जलकर राख हो गया। सौभाग्य से शिव को कोई चोट नहीं आई। वे घटना के वक्त घर पर ही थे लेकिन बेडरूम में थे। आग लिविंग रूम में लगी।

घटना कोल्टे पाटिल वर्व बिल्डिंग के 12वें फ्लोर पर हुई। शिव की टीम ने आधिकारिक बयान जारी किया। इसमें कहा गया कि शिव ठाकरे के मुंबई निवास स्थान पर सुबह आग लग गई। वे पूरी तरह सुरक्षित हैं। कोई चोट नहीं लगी। लेकिन फ्लैट को भारी नुकसान पहुंचा।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दमकल विभाग को काबू पाने में घंटों लग गए। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। वीडियो में आग बुझाने के बाद खाक हो चुके फ्लैट के अंदर का मंजर देखा जा सकता है। फैंस और इंडस्ट्री वाले चिंता में हैं। कई ने सोशल मीडिया पर शिव के लिए दुआएं मांगीं।

शिव ने खुद एक इंटरव्यू में बताया कि घटना के वक्त उन्हें 10 सेकंड तक समझ ही नहीं आया कि क्या हो रहा है। वे पहले से बिल्डिंग मैनेजमेंट को बिजली की समस्या की शिकायत कर रहे थे। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बिल्डिंग में बूढ़े लोग भी लंबे समय से शिकायतें कर रहे थे। आग के वक्त फायर अलार्म या स्प्रिंकलर सिस्टम काम नहीं किया। अगर पूरी बिल्डिंग में फैल जाती तो बड़ा हादसा हो जाता।

ये भी देखे: Maharashtra Politics: राज ठाकरे से सुलह करने को शिवसेना तैयार- संजय राउत

You may also like