13
चंडीगढ़, 18 नवंबर 2025: चंडीगढ़ नगर निगम ने शहर की सफाई के लिए एकदम नया और सख्त तरीका अपनाया है। खुले में कूड़ा फेंकने वालों को सबक सिखाने के लिए निगम की टीम ने ऐसा दांव खेला कि पूरा शहर देखता रह गया।
टीम उन मोहल्लों में पहुंची जहां बार-बार कचरा फेंकने की शिकायतें आ रही थीं। जो लोग सड़क, पार्क या खाली प्लॉट में कूड़ा डालते पकड़े गए, उनके घर निगम वाले ढोल-नगाड़े बजाते हुए गए। घर के बाहर ढोल पीटा फिर उसी व्यक्ति का फेंका हुआ कचरा बैग में भरकर उसके दरवाजे पर रख दिया।
पूरी कार्रवाई का वीडियो बनाया गया। निगम ने उसे सोशल मीडिया पर डाला तो कुछ ही घंटों में वीडियो वायरल हो गया।लोग इस अनोखी मुहिम की तारीफ कर रहे हैं।
ये भी देखे: चंडीगढ़ नगर निगम ने काटे 205 घरों के चालान, जानिए पूरा मामला