17
चंडीगढ़, 15 नवंबर 2025: अरुणाचल प्रदेश के गृह मंत्री मामा नाटुंग ने शनिवार को परिवार के साथ मैक्लोडगंज पहुंचे। उन्होंने तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा से उनके निवास पर गर्मजोशी भरी मुलाकात की।
इस खास भेंट में नाटुंग ने परम पावन दलाई लामा का आशीर्वाद लिया। उन्होंने कई अहम मुद्दों पर आध्यात्मिक सलाह भी हासिल की।
मुलाकात के बाद मामा नाटुंग ने अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि, ”यह मेरे जीवन का सबसे पवित्र और धन्य लम्हा है। दलाई लामा की मौजूदगी में प्रेम और करुणा का माहौल महसूस हुआ। यह हर इंसान के दिल और रूह को छू जाता है।”
ये भी पढ़े: अगले दलाई लामा स्वतंत्र और लोकतांत्रिक देश से होगा न कि चीन से- अरुणाचल सीएम पेमा खांडू