पंजाब के स्कूलों में गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस पर 15 दिन का विशेष पाठ्यक्रम होगा आयोजित

by Manu
punjab school

चंडीगढ़, 10 नवंबर 2025: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने राज्य के सभी स्कूलों में श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को धूमधाम से मनाने के आदेश दिए है। बोर्ड ने सरकारी और निजी स्कूलों को छात्रों के लिए 15 दिनों का खास पाठ कार्यक्रम चलाने को कहा है।

यह कार्यक्रम 10 नवंबर से 27 नवंबर तक चलेगा। छुट्टियों को छोड़कर सभी दिन शामिल होंगे। सुबह की प्रार्थना सभा में छात्र गुरु तेग बहादुर साहिब जी और माता गुजरी जी के जीवन की कहानियां सुनेंगे। उनकी शिक्षाओं और बलिदान पर बात होगी।

बोर्ड ने हर पाठ की सामग्री तैयार कर ली है। लेखन और वीडियो क्लिप भी बनाए गए है। ये सब स्कूलों को एक दिन पहले डिजिटल तरीके से भेज दिया जाएगा।

स्कूलों को हिदायत दी जगई है कि सभी गतिविधियों की तस्वीरें और वीडियो बनाए जाए। जिसको सोशल मीडिया पर डालने होंगे और उसके लिंक नोडल अधिकारी को भेजना होगा।

बोर्ड का मकसद साफ है की छात्र गुरु जी और माता जी के त्याग साहस और आध्यात्मिकता से प्रेरित हों।

time table

ये भी देखे: श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर फगवाड़ा में AAP का वृक्षारोपण अभियान शुरू

You may also like