गोरखपुर में जीआरपी ने रेलवे स्टेशन पर 1 करोड़ कैश के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार

by Manu
1 crore cash

गोरखपुर, 07 नवंबर 2025: जीआरपी पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति से करीब 1 करोड़ रुपये नकद बरामद किया है। वह व्यक्ति ये पैसे वैशाली ट्रेन से बिहार के मोकामा ले जाने की फिराक में था।

पैसे गोरखपुर से सुबह वैशाली ट्रेन से मोकामा पहुंचाने वाले थे। लेकिन इससे पहले ही जीआरपी ने अटैची में बंद 1 करोड़ रुपये के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी का नाम मुकुंद माधव है। वह 35 साल का है। मुकुंद बिहार के पटना जिले के मोकामा थाने के रामचरण टोला का रहने वाला है।

जीआरपी सीओ बीके सिंह ने बताया कि आरोपी को वीआईपी गेट पर सुबह 7 बजकर 30 मिनट पर संदिग्ध देखकर चेक किया। पूछताछ में मुकुंद ने कबूल किया कि वह गोरखपुर से पैसे लेकर वैशाली ट्रेन से बिहार जा रहा था। उसके पास से 99 लाख 9 हजार रुपये निकले।

पुलिस ने सारा पैसा जब्त कर लिया। इनकम टैक्स विभाग को सूचना दे दी। आरोपी से पूछताछ जारी है।

ये भी देखे: Gorakhpur News: गोरखपुर में जीएसटी टीम का छापा, कर चोरी में 40 लाख रुपये बरामद

You may also like