Hisar News: हिसार में सब इंस्पेक्टर की हत्या मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार

by Manu
गैंगस्टर लोविश ग्रोवर गिरफ्तार

हिसार, 07 नवंबर 2025: हरियाणा के हिसार में बीती रात पुलिस सब इंस्पेक्टर की ईंटों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्त से बचने के लिए भागते तीन युवकों के हाथ और पैर में फ्रेक्चर भी आए हैं। जिससें वे चोटिल हो गए। पुलिस ने मौके से एक कार और दो बाइक भी जब्त की है।

पकड़े गए युवकों में ढाणी श्यामलाल का 54 साल का महेंद्र उर्फ गब्बर शामिल है। उसका 20 साल का बेटा सुभाष भी पकड़ा गया। विनोद नगर गली नंबर 5 का 33 साल का प्रवीण भी आरोपी है। तिलकनगर के बाबा बालक नाथ मंदिर के पास रहने वाला 33 साल का जतिन गिरफ्त में है। मुल्तानी चौक का 28 साल का नरेंद्र भी पकड़ा गया।

ये भी देखे: हिसार सब्जी मंडी पुल पर दिनदहाड़े युवक की हत्या, 4 बदमाशों ने 14 बार चाकू मारा

You may also like