रुड़की में भांजे के संस्कार पर मामा की गला रेतकर हत्या, जीजा के भाई ने किया कांड

by Manu
बनासकांठा

रुड़की, 07 नवंबर 2025: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के रुड़की में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। भांजे के अंतिम संस्कार में आए एक व्यक्ति को उसके जीजा के छोटे भाई ने पारिवारिक झगड़े में गला रेत कर हत्या कर दी। व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई।

हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने शुक्रवार को बताया कि रुड़की के पश्चिमी अंबर तालाब इलाके का मुख्य आरोपी नमन गिरफ्तार हो चुका है।

एसएसपी ने आगे कहा कि बुधवार रात को एक युवक कुणाल पुंडीर के कमरे में शक की हालत में आग लग गई। जिसमें जलने से उसकी जान चली गई।

कुणाल का मामा सोनू चौहान उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से गुरुवार को संस्कार के लिए आया था। इसी बीच उसके जीजा के छोटे भाई नमन ने झगड़े में चाकू से हमला कर दिया और सोनू की गर्दन रेत दी। हत्या की खबर से गांव में सनसनी फैल गई।

सोनू की बहन ने गंगनहर थाने में शिकायत की। इसके आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) में हत्या का केस दर्ज हुआ है। आरोपी के इशारे पर चाकू बरामद कर लिया गया है। खून से सने उसके कपड़े भी मिले है।

ये भी देखे: IIT Roorkee में पीएचडी की छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न, प्रोफेसर हुआ सस्पेन्ड

You may also like