मौड़, 07 नवंबर 2025: अगर आप भी ऑनलाइन शॉपिंग की सोच रहे हैं तो सावधान हो जाए। एक व्यक्ति से स्कूल वैन बेचने के बहाने साढ़े पांच लाख रुपये की ठगी हो गई। ठगी के तीन आरोपियों पर थाना मौड़ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
अकोलिया जिला धाम मध्य प्रदेश के रहने वाले अभिषेक कौरव ने थाना मौड़ में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उन्होंने ऑनलाइन एक स्कूल वैन की बिक्री का ऐड देखा। इसके बाद आरोपी जसप्रीत सिंह बरनाला से संपर्क किया।
फिर वे जसप्रीत और उसके दो अज्ञात साथियों से मौड़ मंडी में उनसे मिले। उन्होंने अभिषेक से अपने खाते में साढ़े पांच लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए। लेकिन वैन नहीं दी।
बाद में आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। अब आगे की जांच चल रही है।
ये भी देखे: कनाडा भेजने के नाम पर 3.30 लाख की ठगी, ट्रैवल एजेंट के खिलाफ मामला दर्ज