लुधियाना निगम कार्यालय में कांग्रेस पार्षदों का हंगामा, एडिशनल कमिश्नर पर पक्षपात का आरोप

by Manu
लुधियाना नगर निगम

लुधियाना, 06 नवंबर 2025: नगर निगम के माता रानी चौक स्थित कार्यालय में शुक्रवार को जमकर बवाल मचा। विवाद कांग्रेस पार्षदों और एडिशनल कमिश्नर परमदीप सिंह खैहरा के बीच हुआ। बात विकास कार्यों में लापरवाही और राजनीतिक भेदभाव पर अटकी।

कांग्रेस पार्षदों ने इल्जाम लगाया कि शहर में विकास के काम ठप पड़े हैं। शिकायतों पर कोई एक्शन नहीं होता। आम आदमी पार्टी के हार चुके उम्मीदवारों के इशारे पर ही काम चलते हैं। पार्षद इंदरजीत इंदी ने कहा, कुछ दिन पहले एक मीटिंग में एडिशनल कमिश्नर ने उनके खिलाफ एफआईआर करवाने की धमकी दी थी। इसी मुद्दे पर सभी पार्षद विरोध जताने पहुंचे।

पहले कार्यालय के अंदर ही तीखी बहस हुई। फिर एडिशनल कमिश्नर बाहर निकले। कांग्रेस पार्षदों ने उनका घेराव कर लिया फिर काफी देर तक नोकझोंक चली। मीटिंग की जानकारी बी एंड आर ब्रांच के एक कर्मचारी ने लीक की थी।

ये भी देखे: लुधियाना नगर निगम की हंगामेदार बैठक, बिना चर्चा के 1,091 करोड़ का बजट पास

You may also like