अमित शाह का बड़ा बयान, मोदी ने अनुच्छेद 370 हटाकर पटेल के के सपने को साकार किया

by Manu
अमित शाह

चंडीगढ़, 01 नवंबर 2025: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर एक महत्वपूर्ण बयान दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 हटाकर पटेल के अखंड भारत के सपने को पूरा किया है। यह कदम देश की एकता को मजबूत करने वाला ऐतिहासिक फैसला था।

मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में ‘रन फॉर यूनिटी’ को हरी झंडी दिखाते हुए शाह ने पटेल की विरासत को याद किया। उन्होंने बताया कि आजादी के बाद अंग्रेजों ने भारत को 562 रियासतों में बांटकर छोड़ दिया था। दुनिया को लग रहा था कि इन रियासतों को एकजुट करना नामुमकिन है। लेकिन सरदार पटेल ने कम समय में यह चमत्कार कर दिखाया।

शाह ने आगे जोर देकर कहा कि आज हम जिस आधुनिक भारत का नक्शा देखते हैं, वह पटेल की दूरदृष्टि और मेहनत का नतीजा है। काठियावाड़, भोपाल, जूनागढ़, जोधपुर, त्रावणकोर और हैदराबाद जैसी रियासतों ने अलगाव के लिए तरह-तरह की चालें चलीं। लेकिन पटेल की अटल इच्छाशक्ति ने सबको एक सूत्र में बांध दिया।

ये भी देखे: मुंबई में बनेगा नया BJP कार्यालय, अमित शाह ने चर्चगेट में किया भूमिपूजन

You may also like